फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेम-विवाह के बाद युवती की हत्या, पुलिस ने प्रेमी और उसके पिता को हिरासत में लिया

Mon, 10 Jun 2019 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सदर थानाक्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह युवती अपने प्रेमी के साथ सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी में किराए के मकान में रह रही थी। रविवार देर शाम उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। युवती के परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमी और उसके पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के अनुसार कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती का कंकरखेड़ा निवासी सावन बालियान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती तीन बार प्रेमी के साथ घर से जा चुकी थी। मामला अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के चलते युवती के परिजन विरोध करते थे। 18 अप्रैल 2019 को कंकरखेड़ा थाने में युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। इस दौरान युवती घर से चली गई थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने जब युवती को बरामद कर कोर्ट में बयान कराए तो युवती ने दबाव में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। 19 मई को युवती फिर से घर से चली गई। 20 मई को युवक के परिजनों ने भी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 25 मई को दोनों थाने पहुंचे और पुलिस के सामने बयान दिया जिसके बाद पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

28 मई से युवती अपने प्रेमी के साथ सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी में किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम युवती के पिता और परिजन उससे मिलने पहुंचे तो उसका शव पड़ा मिला। युवती की हत्या की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैंट रामअर्ज फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें