फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती यूनिवर्सिटी में बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या, दो घायल, ये थी विवाद की वजह 

Mon, 10 Jun 2019 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में रविवार रात कार सवार युवकों ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर तैनात बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमले में एक अन्य बाउंसर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर भी घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह कार को यूनिवर्सिटी में प्रवेश न देने की सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव बहादरपुर परतापुर निवासी मनोज नागर पुत्र बिजेंद्र सिंह सुभारती यूनीवर्सिटी में बाउंसर था। रविवार रात वह मेन गेट पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान काले रंग की एसेंट कार वहां पहुंची। मनोज ने उसे एंट्री नहीं दी तो कार सवार युवकों की उससे झड़प हो गई। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोज को पहले युवकों ने पीटा और फिर एक युवक फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाता हुआ वहां पहुंचा और मनोज की कनपटी से असलहा सटाकर गोली चला दी। इसके बाद भी हमलावर ने मनोज को दो गोलियां और मारीं। 

वहां तैनात दूसरे बाउंसर कृष्णवीर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हमलावरों में दो की पहचान सूरज और मोहित के रूप में हुई है। परिजनों ने दोनों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें