फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दानशीं महिला का पर्दा उठवाने पर हंगामा

Sun, 12 Feb 2017 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी के एमएनजी पब्लिक स्कूल के बूथ पर वोट डालने आई एक पर्दानशीं महिला ने हंगामा कर दिया। उसका आरोप था कि फोर्स के एक जवान ने उसे चेहरे से पर्दा उठाने को कहा। जिसके बाद लोग भड़क गए। उनका कहना था यदि डबल वोटिंग का शक है, तो एजेंट या मतदान कर्मी इसके लिए कहेंगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


इसी बूथ पर मध्याह्न करीब 3:30 बजे मतदाताओं से वोटर आईडी मांगने को लेकर भी बखेड़ा हुआ। कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा का एक कार्यकर्ता बूथ के अंदर गया था। आरोप था कि उस भाजपा कार्यकर्ता के कहने पर मतदान कर्मियों ने बिना वोटर आईडी वोटिंग को आए लोगों को रोक दिया। सपा एजेंट ने भी विरोध जताया। उनका कहना था कि जिनके पास प्रशासन द्वारा घर भेजी गई फोटो युक्त वोटर स्लिप है, उन्हें भी वोटर आईडी या अन्य प्रूफ लाने को कहा गया। जबकि उनके लिए वोटर आईडी जरूरी नहीं थी। आरोप लगाया कि मतदान कर्मी भाजपा के प्रभाव में काम कर रहे हैं। लोगों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को घेरकर शिकायत की।

स्टंटबाजों, हुड़दंगियों को खदेड़ा
शाम चार बजे एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी श्याम नगर रोड से फोर्स के साथ गुजर रहे थे। इसी बीच वहां कई युवक स्टंटबाजी और हुड़दंग कर रहे थे। एसपी सिटी ने गाड़ी से उतरकर पुलिस बल की मदद से युवकों को खदेड़ा। उन्होंने एक स्कूटी पकड़कर पुलिस चौकी भेज दी। लोगों ने हंगामा किया तो एसपी सिटी ने सख्ती कर सभी को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें