फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया महात्मा जगदीश्वरानंद का निर्वाण दिवस

विज्ञापन
जानीखुर्द। महात्मा जगदीश्वरानंद आरोग्याश्रम में आश्रम के संस्थापक की पुण्यति​थि में शामिल गणमान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। महात्मा जगदीश्वरानंद आरोग्याश्रम पांचली खुर्द में मंगलवार को आश्रम के संस्थापक महात्मा जगदीश्वरानंद का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने महात्मा जगदीश्वरानंद के जीवन और उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आश्रम 50 साल से प्राकृतिक चिकित्सा में अपना योगदान दे रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और आरोग्यता की आहुति दी। भजन उपदेशक कुलदीप आर्य ने भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। संचालन भोपाल सिंह चपराणा और हरबीर सिंह सुमन ने संयुक्त रूप से किया। श्रद्धालुओं ने आश्रम के संस्थापक को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुनील भड़ाना, अभिषेक चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह आर्य, अमन सिंह वर्मा, तेजपाल सिंह, राहुल देव (प्रमुख), सुमित प्रधान, प्रवीण प्रधान, सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें