फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के भाषण ने बदल दी थी लोगों की सोच, आजादी के दीवानों ने छोड़ दी थी नौकरी और कारोबार

Wed, 02 Oct 2019 04:32 AM IST
संदीप भट्ट अशोक मधुप, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • 13 अक्तूबर 1929 को धामपुर में आए थे महात्मा गांधी
  • कार्यक्रम के बाद कई लोगों ने आजादी के लिए छोड़ दी थी नौकरी और कारोबार
विज्ञापन
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1857 के आंदोलन में जनपद के सभी राजाओं ने आपस में तय कर के नवाब महमूद को जिले की कमान अंग्रेजों से दिलाई थी। किंतु नवाब के एक सिपहसालार की करतूत से लड़ाई हिंदू और मुस्लिम में बंट गई। जनपद के हिंदू राजा अंग्रेजों के साथ हो गए। लगभग एक साल की आजादी के बाद जनपद को फिर से गुलामी का शिकार होना पड़ा। लेकिन इसके बाद सब सचेत हो गए। अंग्रेजों के खिलाफ जनपद के सारे हिंदू मुस्लिम एकजुट थे। कांग्रेस और आर्य समाज उनमें देश भक्ति की भावना फूंकने में लगे थे। ऐसे समय में महात्मा गांधी का जनपद में आगमन हुआ।

गांधी को सुनने पांच हजार से ज्यादा महिलाएं सभा में पहुंची थीं

13 अक्तूबर 1929 के दिन विजय दशमी थी। इसी दिन महात्मा गांधी धामपुर पधारे। पूरे जनपद के आजादी के दीवाने विजय दशमी का पूजन छोड़कर धामपुर पहुंचे। महात्मा गांधी लगभग 11 बजे ट्रेन से धामपुर पहुंचे। उनका केएम कॉलेज में प्रवास था, वहीं सभा थी। स्टेशन पर ही भारी भीड़ थी।

विज्ञापन


कार्यकर्ता किसी तरह स्टेशन मास्टर के कमरे से गांधी जी को निकाल कर केएम कॉलेज ले गए। रास्ते में भी महात्मा गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ थी। प्रसिद्ध साम्यवादी चिंतक स्वर्गीय चरण सिंह सुमन ने अपनी पुस्तक ‘स्वतंत्रता संग्राम के स्तंभ’ में इस कार्यक्रम का विस्तार से जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी को सुनने के लिए पांच हजार से ज्यादा महिलाएं सभा में पहुंची थीं।

गांधी जी को भेंट की गई 644 रुपये चार आना की थैली 

उस समय के अखबारों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि गांधी जी को सुनने आने वालों की संख्या भी 15 हजार से ज्यादा थी। जबकि उस समय धामपुर की आबादी मात्र सात हजार ही थी। सभा का प्रबंध बहुत बढ़िया था।

खुद महात्मा गांधी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा था कि यहां की सभा का प्रबंध उत्तर प्रदेश के दौरे की सभी सभाओं से बढ़िया रहा। सभा में जनपद की ओर से गांधी जी को 644 रुपये चार आना की थैली भेंट की गई। विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें सम्मान पत्र भी दिए।

विज्ञापन


गांधी जी के भाषण के पश्चात उन्हें मिले मानपत्र उनकी इच्छानुसार नीलाम कर दिए गए। इनकी नीलामी से 46 रुपये प्राप्त हुए। उनके अनुरोध पर उन्हें भेंट की गई राशि में से 200 रुपये कांग्रेस संगठन को दे दिए गए। शेष 400 रुपया खद्दर प्रचार के लिए चर्खा संघ को दे दिया गया।

महात्मा गांधी के भाषण से युवाओं में जागृत हुई नई चेतना 

ज्ञातव्य है कि महात्मा गांधी चर्खा संघ के मैनेजर डॉ. जसवंत सिंह के कहने पर धामपुर आए थे। स्वागत सभा के मंत्री डी गांगुली ने गांधी जी के कार्यक्रम के लिए अपनी प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि महात्मा गांधी के भाषण से जनपद के युवाओं में नई चेतना जागृत हुई।

अनेक कार्यकर्ता अपना व्यवसाय और सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें गोविंद सहाय, चौधरी होरी सिंह, विशंभर नाथ माहेश्वरी, राम निवास, चोखे लाल, पंडित वाचस्पति, सोमदेव, चंद्र शेखर गोयल, लाला मुन्ना लाल, मक्खन सिंह त्यागी, चौधरी चंदन सिंह आदि प्रमुख हैं। इन्होंने कांग्रेस का संदेश गांव गांव तक पहुंचाया, ये ही आगे चलकर बड़ा आंदोलन बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें