फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत कराकर समझौता, फिर घर लाकर विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
rape to married women
विज्ञापन
मेरठ। एक युवक ने विवाहिता की ससुराल में पहुंचकर पहले तो पंचायत में समझौता कराया। लेकिन दूसरे ही दिन विवाहिता को मायके लाकर दुष्कर्म कर डाला। यही नहीं, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी विवाहिता की शादी दो साल पहले पानीपत में हुई थी। पीड़िता के अनुसार ससुराल में अनबन चलने के कारण करीब एक माह पूर्व उसके परिजन और अमजद नाम का एक रिश्तेदार पानीपत पहुंचे थे। मायके पक्ष ने ससुराल वालों से समझौता कर लिया था। आरोप है कि अमजद अगले दिन फिर पानीपत पहुंचा और विवाहिता को झूठ बोलकर मेरठ मायके ले आया। लेकिन जब वह मायके पहुंची तो वहां परिजन नहीं थे। आरोप है कि अमजद ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। 26 सितंबर को पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद अमजद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। मंगलवार को पीड़िता लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और समझौता न करने पर आरोपी पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि आरोपी अमजद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें