संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में शुक्रवार को महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विचार गोष्ठी और माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य बाबूराम धामा, प्रबंधक जोगेंद्र धामा और अध्यापकों ने छात्रों के साथ मिलकर महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया। विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने कहा कि महर्षि दयानंद का समाज को मजबूत बनाने में विशेष योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधक जोगेंद्र धामा ने कहा कि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, उनके अधिकारों और समाज में समान स्थान दिलाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। संचालन कर रहे भुवन चंद्र शास्त्री ने कहा कि महर्षि का निर्वाण दिवस हमें उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, समानता, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर रोहित तोमर, बबलू सिंह, सचिन धामा, पीयूष कुमार, हिमांशु धामा, रोहित कुमार, संजय सिंह, वीरेंद्र कुमार और लोकेश आदि का विशेष सहयोग रहा।
महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत