फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि कश्यप की प्रतिमा संरक्षण समिति गठित, अनिल कश्यप बने अध्यक्ष

विज्ञापन
कश्यप समाज ने अनिल को चुना निर्विरोध  समिति का अध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर की शकुंतला कॉलोनी स्थित जगत कश्यप के आवास पर कश्यप समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें महर्षि कश्यप की प्रतिमा के संरक्षण, नियमित साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने प्रतिमा की देखरेख के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया।

अध्यक्षता बनारसी दास कश्यप व संचालन संजय कश्यप ने किया। सर्वसम्मति से अनिल कश्यप को समिति अध्यक्ष चुना गया। सतीश कश्यप को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रतिमा के नियमित रखरखाव और समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 वरिष्ठ लोगों को संरक्षक बनाया गया। इनमें विशंभर कश्यप, बनारसी दास कश्यप, नियादर कश्यप, राजेंद्र कश्यप, बाबूराम कश्यप, चेतन कश्यप, धर्मपाल कश्यप, पप्पू कश्यप, सोराज कश्यप, भिखारी कश्यप और मनोहर कश्यप शामिल हैं।
समिति अध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप समाज के आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। निर्णय लिया कि समय-समय पर प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में अंकुश कश्यप, सागर कश्यप, सोनू, सतपाल, बिट्टू, नरेंद्र, शिवकुमार, सचिन कश्यप, महेंद्र, प्रदीप सिंह, मोहन सिंह, प्रेम कश्यप, जगबीर ट्रेलर और सुशील कश्यप समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें