फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी शिविर में दिया ड्रोन प्रशिक्षण

विज्ञापन
एनसीसी शिविर में कैडेट्स को ड्रोन का प्रशिक्षण देते हुए। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज परिसर में 73 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के अंतर्गत कैंप कमांडेंट कर्नल शैली मल्होत्रा के निर्देशन व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कैडेटों के लिए ड्रोन तकनीक एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रातः कालीन शारीरिक प्रशिक्षण एवं उपस्थिति के उपरांत कैडेट्स को ड्रोन के मूल्यांकन, वर्गीकरण और विभिन्न प्रकार के ड्रोन की भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही ड्रोन के विभिन्न घटकों की पहचान एवं इन्वेंटरी प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रोन की संरचना, मोटर, ईएससी, फ्लाइट कंट्रोलर, प्रोपेलर और जीपीएस/ट्रांसमीटर जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। विशेष व्याख्यान में अतिथि वक्ता डॉ. नरेश चंद्रा ने डीजीसीए (डीजीसीए) के नियमों, ड्रोन के सुरक्षित संचालन और उसके वर्गीकरण पर प्रकाश डाला। विभिन्न कॉलेजों के कैडेटों के मध्य टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें