लावड़ - दूसरे आल इंडिया शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते राशिद राजा। स्रोत : आयोजक
ऑल इंडिया शूटिंग बॉल टूर्नामेंट में यूपी समेत 16 टीमों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। हैडवे ग्लोबल स्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को दूसरा ऑल इंडिया शूटिंग बॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। रविवार तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की जामनेर टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
आयोजक इकराम रिजवी ने बताया कि टूर्नामेंट में यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कोटा आदि 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मालेगांव महाराष्ट्र और प्रदीप यूपी की टीम के बीच खेला गया। मालेगांव की टीम ने 15-8 और 15-9 से मैच को दो सेट में ही जीत लिया। फाइनल मुकाबला जामनेर और आईएससी मालेगांव की टीम के बीच में खेला गया। एक तरफा मुकाबले में महाराष्ट्र की जामनेर टीम ने 15-10, 15-13 से मुकाबला जीत लिया विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीमा प्रधान, शाहजेब रिजवी, हारून अख्तर, इनाम रिजवी, जावेद, नितिन, सैय्यद रिहानुद्दीन, वाईज रिजवी, इरशाद आदि मौजूद रहे।