फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाबा बागेश्वर नाम यात्रा के लिए टोल से गुजरा मुस्लिम समाज का जत्था

विज्ञापन
दौराला - दिल्ली जाने से पहले टोल प्लाजा पर रुका जत्था। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली से वृंदावन जाने वाली बाबा बागेश्वर नाम यात्रा में शामिल होने के लिए शाहनवाज मलिक के नेतृत्व में 8 से 10 गाड़ियों से 40 से 50 कार्यकर्ताओं का जत्था सिवाया टोल प्लाजा से होकर गुजरा। सिवाया टोल प्लाजा पर जत्थे में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे के नीचे आवाज दो हम एक हैं, हम कौन हिंदुस्तानी हैं, हिंदुस्तानी हैं आदि नारे लगाए। जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया। टोल कर्मचारियों ने जत्थे को सम्मान के साथ बिना टोल शुल्क लिए टोल प्लाजा से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें