रामनगर से नहीं निकलेगा जुलूस
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया का कहना है कि महाराणा प्रताप जयंती पर कोई शोभायात्रा जुलूस अथवा रैली रामनगर से होकर नहीं निकलेगी। इसका आश्वासन उन्हें पुलिस अधिकारियों ने दिया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों को रामनगर के बाहर से ही जाएंगे।
अब घर पर ही होगी श्रद्धांजलि सभा
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के भाई सचिन वालिया की श्रद्धांजलि सभा को अंबेडकर पार्क में किए जाने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा अब अंबेडकर पार्क में नहीं की जाएगी। कमल वालिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण श्रद्धांजलि सभा घर पर ही की जाएगी। लेकिन प्याऊ अंबेडकर पार्क के बाहर ही लगाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक विधानसभा में कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। इसकी अनुमति ले ली गई है।
सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली गई है
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार कंपनी पीएसी मंगाई गई है। दो कंपनी सीआरपीएफ की भी है। बैरियर लगाकर बाहर से आने वाले लोगों को रामनगर की बजाय जंधेड़ी से ही रूट डायवर्ट कर हसनपुर आवास विकास सिविल लाइन होते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर भेजा जाएगा। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/