मोदीपुरम- महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती मनाते लोग।
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित इंद्रप्रस्थ स्टेट महावीर सदन में मेजर लवकेश रूहेला, संजीव रोहिला के नेतृत्व में रोहिलखंड नरेश महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की 822वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
दयाराम जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव नवल किशोर ने अतिथियों को महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की स्मृति चिन्ह भेंट की। उन्होंने महाराजा के जीवन पर प्रकाश डाला और विस्तार से सभी को जानकारी दी, साथ ही सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विपिन, नवाब सिंह, अरुण, गोल्डी, संजीव, विपिन, अजयवीर, अमित, आर्यन, बृजमोहन, यशपाल, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद