हत्या के खुलासे और गिरफ्तारी की मांग
महापंचायत में शामिल लोगों का आरोप है कि सोनू कश्यप की हत्या के मामले में अब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। कश्यप समाज ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
हालात पर प्रशासन की पैनी नजर
प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
धरने पर बैठे समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम
मुजफ्फरनगर में भी सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर आक्रोश देखने को मिला। कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर दिल्ली–देहरादून हाईवे पर धरना देते हुए जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने सोनू कश्यप के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।