फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं महागौरी

विज्ञापन
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर हवन में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में चल रही नवरात्रि पूजा के आठवें दिन माता के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की गई। महागौरी को माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है। महागौरी की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आचार्य मुकेश शांडिल्य ने कथा सुनाते हुए बताया कि मां अपने भक्तों को अन्नपूर्णा रूप में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। उनका रूप उज्ज्वल, कोमल और श्वेत है। देवी महागौरी के हाथ में त्रिशूल और डमरू हैं। तीसरे हाथ में अभय और चौथे हाथ में वरमुद्रा है। मां महागौरी करुणा और दया की देवी मानी जाती हैं। मां महागौरी को जननी भी माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि मां महागौरी अपने भक्तों से संतान की तरह प्रेम करती हैं क्योंकि वह देवों के देव महादेव की पत्नी हैं। मां महागौरी की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जिन लोगों के जीवन में वैवाहिक समस्याएं चल रही हैं, वह भी दूर हो जाती हैं। श्रद्धालुओं ने महागौरी को प्रसन्न करने के लिए पूड़ी, चना और हलवे का भोग लगाया। इस अवसर पर राहुल ठाकुर, राजीव, जेपी बैंसला, आदेश सोलंकी, पंडित ज्योति शर्मा, पंडित विशु शर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर हवन में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें