फफूंडा में मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या पूजन में हिस्सा लेते बच्चे(संस्थान)
खरखौदा। मिशन शक्ति अभियान पांच के अंतर्गत उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय फफूंडा में विधिविधान से कन्या पूजन किया गया और कन्या भोज के साथ उपहार स्वरूप कैप, टी शर्ट, स्कूल बैग का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ. हिमानी अग्रवाल, विशेष अतिथि अशोक अग्रवाल, उपनिदेशक मेरठ मंडल पुनीत मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव सहित सभी ने सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना व 181 वूमेन हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 112 पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा व 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आईसीडीएस से सीडीपीओ राजीव, महिला कल्याण विभाग की एचईडब्ल्यू से डीएमसी खुशबू शर्मा व अन्य मौजूद रहे।