बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड स्थित रालोद नेता के पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। कर्मचारी इधर उधर भाग खड़े हुए। युवक फरार हो गए। एक सेल्समैन को छर्रे लगे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बिजरौल रोड पर रालोद नेता धीरज उज्ज्वल का पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर र हवाई फायरिंग कर दी। रालोद नेता ने बताया कि उसके सेल्समैन आतिश को छर्रे लगे हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया । फायरिंग की सूचना पर सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह पुलिस के साथ पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। गौरतलब है कि मेरठ जेल में बंद एक लाख रुपये के इनामी अजित उर्फ हप्पू के नाम से पिछले दिनों रालोद नेता से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
मांगरौली में युवक ने दी धमकी, तनाव
बागपत। दोघट क्षेत्र के गांव मांगरौली में अल्पसंख्यक समुदाय की बस्ती निवासी एक व्यक्ति के घर पहुंचकर गाली गलौज की और धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बन गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी जयप्रकाश कहना है कि जांच कराई जा रही है।