फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमाएं साफकर किया माल्यार्पण

Fri, 10 Aug 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले शुक्रवार को भाजपाइयों ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने शहर में 14 स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफकर उनका माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन

कचहरी स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग मौजूद रहे। जबकि बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे प्रतिमा पर क्षेत्रीय प्रभारी और एमएलसी विजय बहादुर पाठक, कमिश्नरी पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, कमिश्नरी पार्क पर ही सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां पर क्षेत्रीय पार्षद और महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव मौजूद रहे। 
सूरजकुंड पार्क स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बेगमपुल स्थित छत्रपति शिवाजी प्रतिमा पर विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, बच्चा पार्क स्थित महाराणा प्रतिमा स्थल पर विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, नौचंदी मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर कुलविंदर सिंह, बच्चा पार्क स्थित अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, कुटी चौराहा स्थित डा. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना मौजूद रहे। वहीं पल्हैड़ा चौक स्थित डा. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, बेगमपुल स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल पर विनीत अग्रवाल शारदा, थाना सदर स्थित धन सिंह कोतवाल प्रतिमा स्थल पर अशोक माेंगा और घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा स्थल पर अरुण वशिष्ठ के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें