फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में गूंजा दलित युवक की हत्या का मामला, सपा नेता ने जोरशोर से उठाया यह मुद्दा

Fri, 10 Aug 2018 06:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक के पिता और चाचा रोते हुए, नीचे मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में दलित छात्र की हत्या का मामला शुक्रवार को राज्यसभा में गूंज उठा। सपा नेता रामगोपाल यादव ने शून्य काल में यह मुद्दा उठाते हुये कहा ‘कल जब हम उच्च सदन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विधेयक को पारित कर रहे थे, उस समय मेरठ में एक दलित युवक लिचिंग का शिकार हो गया।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना के समय उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान एक सरकारी आदेश के तहत कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने में मशगूल थे। 

यादव ने इसे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की विफलता का ज्वलंत उदाहरण बताते हुये कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान मामूली सी घटना पर भी प्रदेश के राज्यपाल संज्ञान लेते थे लेकिन, अब वह भीड़ हिंसा जैसी गंभीर घटनाओं के बढ़ जाने पर मौन हो गये हैं। 
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा कि संसद में दलित उत्पीड़न के महज कानून बनते रहते हैं लेकिन, वास्तविकता में इन कानूनों का पालन होता ही नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें