फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली, जेसीबी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय है। क्षेत्र में खनन का काम करने वाले कई टीमें लगी हैं। आए दिन एक दूसरे के साथ विवाद होता रहता है। शुक्रवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अमरौली उर्फ बड़ा गांव के जंगल में अवैध खनन जोरों पल चल रहा है। शुक्रवार देर रात खनन माफिया ने नंगला हरेरु व बड़ा गांव के जंगल में ट्रैक्टर ट्रॉली, जेसीबी से अवैध खनन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गए। दो दिन वूर्व अमरौली उर्फ बड़ा गांव के जंगल में खनन माफिया ने भाजपा के मंडल महामंत्री राज कुमार के साथ मारपीट कर दी थी। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें