कैराना में मृतक बालक उस्मान का फाइल फोटो-परिजन
कैराना। शुक्रवार सुबह अपने चाचा के साथ खेत पर गया मदरसे का छात्र उस्मान (12) निवासी मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी अपने ही ट्रैक्टर के पहिए के व रोटा कल्टीवेटर में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी निवासी बिलाल का सबसे बड़ा बेटा उस्मान मदरसे में पढ़ता था। उस्मान के चाचा मोबीन ने बताया कि उसका बड़ा भाई बिलाल हरियाणा में मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाने गया था। बिलाल के तीन बेटे थे जिसमें उस्मान सबसे बड़ा था। शुक्रवार को मदरसे में अवकाश होने के कारण उस्मान ट्रैक्टर पर बैठ कर सुबह करीब 6 बजे उसके साथ खेत पर चला गया। वह ट्रैक्टर रोक कर नीचे उतर गया। ट्रैक्टर स्टार्ट था। जैसे ही उस्मान ट्रैक्टर से नीचे उतरने लगा तो उसका पैर गियर के लीवर पर लग गया और अचानक गियर लगने से ट्रैक्टर चल पड़ा। उस्मान भी उछल कर ट्रैक्टर के पहिए के आगे गिर गया। तथा ट्रैक्टर का पहिया तथा बाद में रोटा कल्टीवेटर में फंसने से उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई।
कैराना में मृतक बालक उस्मान का फाइल फोटो-परिजन