फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी पर लगाई सील, बिजली कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण विभाग की टीम ने एक एग्रोटेक यूनिट में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने के बाद सील लगा दी है। प्रदूषण विभाग की टीम ने औद्योगिक इकाई का बिजली कनेक्शन काट दिया। मालिक पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर मुजफ्फरनगर की प्रदूषण विभाग की टीम ने छापा मारा। सहायक पर्यावरण अभियंता कुंवर संतोष कुमार ने बताया कि प्रदूषण विभाग की टीम पानीपत रोड एक औद्योगिक इकाई पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फैक्टरी में प्रतिबंधित वस्तुएं जलाए जाने के कारण औद्योगिक इकाई पर सील लगा दी है। टीम ने औद्योगिक इकाई का बिजली कनेक्शन काट दिया है। कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें