लावड़ - नगर पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखतीं महिलाएं। स्रोत: स्वयं
लावड़। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।
सम्मेलन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना गया। उनके संदेश में महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने महिलाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण, महिला सशक्तीकरण, नारी उत्थान एवं नगर की सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कर्मचारियों ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता चैंपियन लक्ष्मी सैनी, ज्योति शर्मा, देवेंद्र कुमार, हरिकिशन, गौरव वाल्मीकि, अंकित सूद, शकुंतला, सुधा, प्रीति, पुष्पा, गीता आदि मौजूद रहे।