फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग चैंपियनशिप में जीते पदक

विज्ञापन
महर्षि दयानन्द सरस्वती शूटिंग एकेडमी पिलौना के खिलाडी शूटिंग में पदक जीतकर लौटे। (स्त्रोत एकेडम
विज्ञापन
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी पिलौना के निशानेबाजों ने शामली में संपन्न हुई आठवीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक प्राप्त कर शूटिंग रेंज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 9 से 12 अप्रैल तक संपन्न हुई। शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ कैटेगरी में अनंत बैंसला ने गोल्ड मेडल जीता और रजत सांगवान व अभिषेक बुटार ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं यूथ वुमन मिक्स टीम में आरुषी पूनिया, आराध्या बैंसला, नवाजिश रिजवी ने गोल्ड मेडल जीता। एंजल बैंसला ने बेहतर प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर मैन कैटेगरी में जयंत अत्री ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने सभी निशानेबाज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें