फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: मेरठ में गूंजेगी सूफी धुन, निजामी बंधु, मशहूर शायर और गीतकार बांधेंगे समां

Mon, 11 Aug 2025 01:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

13 अगस्त को जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में निजामी बंधु, गीतकार संतोषानंद और कई नामी शायर अपनी प्रस्तुति देंगे। जगह होगी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह।

विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में 13 अगस्त की शाम मेरठ सूफी संगीत, कव्वाली, शायरी और काव्य के रंग में रंगने वाला है। अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

Trending Videos

इस खास मौके पर मशहूर कव्वाल निजामी बंधु अपनी सूफियाना प्रस्तुति देंगे। ये वही कलाकार हैं जिन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में ए.आर. रहमान के निर्देशन में अमर गीत  'कुन फया कुन' गाया था। इसके अलावा, सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में 'आज रंग है' कव्वाली भी उनकी आवाज में है। निजामी बंधु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सूफी गायकी के लिए जाने जाते हैं।

कार्यक्रम में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार संतोषानंद भी शिरकत करेंगे, जिनके लिखे गीत एक प्यार का नगमा है, जिंदगी और कुछ भी नहीं, जिंदगी की ना टूटे लड़ी... और ये गलियां ये चौबारा... आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं।


 
विज्ञापन

इसके साथ ही मशहूर शायर अजहर इकबाल, प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. सीता सागर और शायरा हिमांशी बाबरा अपनी शायरी और कविताओं से शाम को यादगार बनाएंगे।

इस जश्न में शायर, कवि और कव्वाल एक ही मंच साझा करेंगे, जिससे यह कार्यक्रम साहित्य, संगीत और सूफियाना रंग का एक अनोखा संगम बनेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें