फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' के तहत कवि सम्मेलन और मुशायरा आज, 15 अगस्त को होगा सबसे बड़ा राष्ट्रगान

Wed, 14 Aug 2019 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कवि डॉ. हरिओम पंवार समेत ये कविगण होंगे शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार यानी आज की शाम कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जाने माने कवि अपनी कविताओं और तरानों से शहरवासियों को रससिक्त करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शाम 7:30 बजे से होगा। सम्मेलन में ओज कवि डॉ. हरिओम पंवार की मौजूदगी में डॉ. सुनील जोगी, शायर ताहिर फराज, हाशिम फिरोजाबादी, डॉ. सुमन दुबे, दिनेश रघुवंशी और तेजनारायण शर्मा कविता पाठ करेंगे। 
विज्ञापन

गुरुवार यानी 15 अगस्त की सुबह ठीक दस बजे शहर में लोग सामूहिक राष्ट्रगान करेंगे। राष्ट्रगान को लेकर सभी संगठनों, एनजीओ, राजनीतिक पार्टी के लोगों में खासा उत्साह है। 

15 अगस्त की सुबह सभी अपने अपने क्षेत्रों में भाग लेने के लिए दूसरे लोगों से भी इस पर्व में शामिल होने की अपील करेंगे। शहर में सड़कों और चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान में बच्चों से लेकर वृद्ध तक भाग लेते हैं। शहर के लोगों में भी इस महाभियान को सफल बनाने के लिए जोश और उत्साह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें