फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: 1857 की क्रांति के नायकों को किया नमन, 'अमर उजाला जगा रहा हर दिल में राष्ट्र प्रेम की भावना'

Fri, 10 May 2024 05:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Maa Tujhe pranam : मेरठ में शुक्रवार को शहरवासियों ने औघड़नाथ मंदिर स्थित क्रांति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर 1857 की क्रांति के नयकों को नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि अमर उजाला का अभिनव अभियान जन-जन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
1857 की क्रांति के नायकों को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर स्थित क्रांति स्मारक पर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी, व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन, महिला संगठन, चिकित्सक, राजनैतिक दल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर 1857 की क्रांति के नयकों को नमन किया। इसके साथ ही अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का भी आगाज हुआ।

कार्यक्रम में लेखक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और चिकित्सकों ने क्रांति के नायकों को स्मरण करते हुए उनकी वीरता का गुणगान किया। कवियों ने अपनी पंक्तियों के माध्यम से वीरों के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया। अमर उजाला के द्वारा वर्ष 2010 से निरंतर 10 मई को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा औघड़नाथ मंदिर से किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 8
1857 की क्रांति के नायकों को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
प्रथम दिवस हर बार की तरह 1857 की क्रांति के वीरों को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि दी जाती है। क्रांति स्मारक पर लगे बोर्ड पर लोगों ने वीरों के प्रति अपनी भावनाओं को लिखकर प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: गुलदार को कंधे पर उठाया: टीवी कलाकार का असली रोल देख उड़े ग्रामीणों के होश, देखिए पूरा वीडियो
विज्ञापन

3 of 8
क्रांतिवीरों को नमन करते शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला
किसी ने लिखा वो वीर जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया, क्रांति की मशाल जलाकर जन-जन को जागरूक किया, हम भूल नहीं सकते ऐसे वीरों के बलिदानों को। किसी ने वंदेमातरम लिखकर अपने हस्ताक्षर किए। मंदिर में भगवान शिव, मां दुर्गा और राधा कृष्ण जी के दर्शन के लिए आने वाले लोगों ने भी सुबह से शाम तक पुष्पांजलि अर्पित कर बोर्ड पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही: महिला संग घूमने निकला कोटद्वार, चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा, देखिए वीडियो

4 of 8
नायकों को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला जगा रहा हर दिल में राष्ट्र प्रेम की भावना
कार्यक्रम में पहुंचे जन प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारियों ने भी क्रांति वीरों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि अमर उजाला का अभिनव अभियान जन-जन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
क्रांतिवीरों को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. सुब्रतो सेन ने कहा कि शहर का प्रत्येक व्यक्ति अब मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम से पूरी तरह जुड़ गया है।
विज्ञापन

6 of 8
क्रांतिवीरों को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला
कवियत्री नीलम मिश्रा ने कहा कि जिगर पर उसने जब दुश्मन का लोहा खाया होगा, मां भारती ने भी अपना आंचल फैलाया होगा, अश्क भी छलक आए होंगे उस बेहरहम मौत के भी, जब तिरंगे ने रो-रोकर उसे गले लगाया होगा।
विज्ञापन

7 of 8
क्रांतिवीरों को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी पिंकी चिन्योटी ने कहा कि आप सबको नमन, एले वतन में मिलते हैं आशिक कई, वतन से प्यारा कोई सनम नहीं होता, कुछ नोटों में लिपटकर मरेंगे, कुछ सोने में सिमट कर मरेंगे, तिरंगे से प्यारा कोई कफन नहीं होगा।
विज्ञापन

8 of 8
क्रांतिवीरों को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ अखिलेश मोहन, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, कवि हरिओम पंवार, सुमनेश सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, डॉ. महेश बंसल, आईएमए से डॉ. संदीप जैन, सीओ कैंट प्रकाश अग्रवाल, नीरज मित्तल, दलजीत सिंह, गणेश अग्रवाल, पंडित संजय त्रिपाठी, विवेक रस्तौगी, राजपाल सिंह, बीना वाधवा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, जयवीर सिंह, महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास जी महाराज, वगलधाम पीतांबरा पीठ पीठाधीश्वर आचार्य सुरेंद्रनाथ, डॉ. दिपेंद्र कुमार जैन, डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. सुनील गुप्ता, इतिहासकार एके गांधी, डॉ. प्रभात राय, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, विजय आनंद अग्रवाल, तेजस भारद्वाज, यश कौशिक, नीरज जटौली, प्रदीप शर्मा, हिमानी गुप्ता, इंदू शर्मा, अंजू शर्मा, मनजीत सिंह कोछड़, नीलम मिश्रा, डॉ. सुब्रतो सेन, अलका गांधी, शालिनी अग्रवाल, डॉ. सरिता त्यागी, पायल जैन, अंकित गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अंकित सिंघल, विजय ऑबराय, विवेक शर्मा, अर्पण शर्मा, डॉ. नवीन गुप्ता, मीना गुप्ता, सरदार रकब सिंह, मणि सिंह, विनय शाही, सतेंद्र, विक्की शर्मा, गजेंद्र शर्मा, यश कौशिक, हर्ष गोयल, पुष्पेंद्र भार्गव, नवीन गोयल, डॉ. गौरव मित्तल, रक्षित मित्तल, अतहर अली, डॉ. दिपेंद्र जैन, सरबजीत कपूर, संदीप तेवतिया, अजय सेठी, तस्वीर सिंह चपराना, ओमपाल सिंह, बोबी गुर्जर, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. सविता, रणजीत सिंह जस्सल, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. विपुल सिंघल, अशोक चौधरी, सुरेश चंद्र, रजनीश कौशल, डॉ. रजनीश भारद्वाज, सतीश सिंघल, सलीम, संत कुमार वर्मा, अजय सिंह, जोगेंद्र सिंह, संदीप तेवतिया, अंकुश, रोबिन गुर्जर, विजय राधना, ओम सिंह राणा, ओमकार शर्मा, हरीश शर्मा, पूनम उज्ज्वल, संजय सोम, विरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, शिवराज सिंह, पंकज मंगल, तरुण गुप्ता, आलोक शर्मा, हरीश पाराशर, तान्या वर्मा, डॉ. गौरव मित्तल, गिरीश भारद्वाज, रुद्राक्ष मित्तल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें