फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीची तोड़ने पर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव

Wed, 07 Jun 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
लीची तोड़ने पर बवाल
विज्ञापन
देवबंद में बाग से लीची तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिसमें करीब चार लोग घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। यह मामला मंगलवार की रात धर्मपुर सरावगी (अंबोली) गांव का है।  
विज्ञापन


धर्मपुर सरावगी गांव निवासी उस्मान के परिवार के कुछ बच्चों ने गांव के मेहरबान आदि के बाग से लीची तोड़ ली थी। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस्मान ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि इसी रंजिश को लेकर मेहरबान अपने कई साथियों के साथ उसके घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने अपनी छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें उसका चाचा दिलबहार, ताऊ इमरान व सलीम घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

घाव दिखाते पीड़ित
कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि बाग से लीची तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस मामले में उस्मान की तहरीर पर मेहरान, असलम, तमीम, शौकत, उमर, मस्तान, मौ. मेहरबान, अब्दुल रहीम, अब्दुल रहमान, साकिब, खालिद, मुस्तकीम, दिली, शकील, इसरार, शराफत, वहाब, इंतजार व शोएब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें