फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण...दिन में मंदिरों के कपाट बंद, रात में अद्भुत नजारा देख लोग हुए हैरान

विज्ञापन
सुनील कैथवास..... ब्लड मून 11:07 पर ब्रह्मपुरी से ऐसा दिखा चंद्र ग्रहण
विज्ञापन
मेरठ। 122 साल बाद पितृ पक्ष के पहले दिन खग्रास चंद्रग्रहण के चलते शनिवार दोपहर बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं, रात दस बजे के बाद चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखने के लिए लोग बेताब रहे। ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, देवलोक कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर छतों पर लोगों ने चांद के पल-पल बदले रूप को देखा।
विज्ञापन

चंद्रग्रहण के कारण दिन का कारोबार भी प्रभावित हुआ। शहर के अधिकतर व्यापारियों ने अन्य दिनों के मुकाबले रात में पहले ही प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि खाद्य सामग्री में तुलसी की पत्ती डाली गई। उन्होंने बताया कि यह चंद्रग्रहण 122 साल बाद आया है। चंद्र के आरंभ के बाद लोगों ने विभिन्न सावधानियों का भी पालन किया।
उधर, व्यापारी नेता अंकुर गोयल ने बताया कि सूतक काल के बाद बाजार प्रभावित हुए। पूरे दिन शहर में लोगों ने फल, सब्जी, खाद्यान्न आदि की खरीदारी नहीं की। व्यापारी विकास गिरधर ने बताया कि पहली बार शाम सात बजे के बाद सदर, आबूलेन, गढ़ रोड पर बाजारों में कम रौनक रही।
विज्ञापन

बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया ग्रहण के सूतक काल के चलते दोपहर में ही मंदिर बंद किया गया इस संबंध में सभी को पूर्व में जानकारी दे दी गई थी। उधर, पूर्व सूचना के बाद शहर में बड़ी संख्या में पूजन सामग्री की दुकानें भी दोपहर बाद बंद हो गई।
आज सुबह 5:30 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
- चंद्र ग्रहण के सूतक काल समाप्त होने के बाद देवी शक्तिपीठ, शिवालय और देवालयों में शुद्धिकरण का कार्य किया जाएगा। ऐसे में ज्यादातर मंदिरों के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए सुबह 5:30 बाद खुलेंगे। हालांकि घरों में शुद्धिकरण का कार्य रात्रि में ही किया गया। रात्रि 1 बजे से रात्रि 2 बजे तक लोगों ने साफ सफाई के बाद स्नान किया। सूर्याेदय के साथ पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें