फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार शराब नहीं देने पर होमगार्ड ने ठेके में लगाई आग

विज्ञापन
दौराला - मुंह ढककर ठेके में आग लगाता होमगार्ड सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे से ठेके के अंदर मौजूद सेल्समैन ने लिया देख, आग बुझाकर बचाई अपनी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला थाने के सामने शनिवार देर रात एक होमगार्ड ने उधार शराब नहीं देने पर ठेका बंद होने के बाद पेट्रोल छिड़ककर ठेके में आग लगा दी। सेल्समैन ईश्वर ने उसकी इस हरकत को अंदर से सीसीटीवी कैमरे में देख लिया और बराबर में देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को जानकारी देकर आग बुझवाई। ठेका संचालक ने होमगार्ड को नामजद करते हुए तहरीर दी।
नगला आडर निवासी आशीष ने बताया कि उसका दौराला थाने के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका है। इस पर ईश्वर सेल्समैन है। बताया कि देर रात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 112 पर तैनात दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड शराब लेने पहुंचा। होमगार्ड ने शराब उधार मांगी। सेल्समैन ने वर्दी में होने के चलते शराब देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि होमगार्ड ने हड्डी तुड़वाने की धमकी दी।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि रात में पौने 11 बजे के करीब होमगार्ड कपड़े से मुंह ढककर बंद ठेके के बाहर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सेल्समैन ने पूरी घटना अंदर से सीसीटीवी कैमरे में देख ली। आग लगाने के बाद होमगार्ड भाग गया। सेल्समैन ने बराबर में देशी ठेके के सेल्समैन को फोन पर सूचना दी। देशी ठेके के सेल्समैन ने बाहर आकर आग बुझाई। संचालक ने बताया कि यदि सेल्समैन सो जाता तो अप्रिय घटना घट सकती थी।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

दौराला - मुंह ढककर ठेके में आग लगाता होमगार्ड सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैब

दौराला - मुंह ढककर ठेके में आग लगाता होमगार्ड सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें