फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: CCSU में कम पंजीकरण, खाली रह सकती हैं सीटें, वेंकटेश्वरा विवि ने जर्मन संस्थान से किया तकनीकी अनुबंध

Wed, 25 Jun 2025 04:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीसीएसयू में यूजी पाठ्यक्रमों में कम पंजीकरण को लेकर कॉलेजों में चिंता का माहौल है। फेडरेशन ने तिथि बढ़ाने की मांग की है। वहीं वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी ने जर्मनी के संस्थान से तकनीकी समझौता किया है।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को स्ववित्त पोषित महाविद्यालय फेडरेशन की ओर से कुलपति को एक पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि इस समय चल रहे पंजीकरण इस स्थिति में नहीं है की उनसे संस्थानों में प्रवेश किए जा सकें। वहीं फेडरेशन ने यह भी आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया का प्रचार प्रसार नहीं कर रहा है, जिससे कॉलेजों में सीट भरना भी मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन


13 मई से शुरू प्रवेश के लिए शुरू हुए पंजीकरण में आज तक भी सीटों के सापेक्ष प्रवेश पंजीकरण नहीं होने से स्पष्ट है कि संस्थानों में सीटें नहीं भरेंगी। जिसका स्ववित्तपोषित संस्थानों के कार्मिकों पर इसका सीधा असर होगा। विवि द्वारा प्रवेश से संबंधित कोई भी प्रचार प्रसार किसी मीडिया में नहीं किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य विवि इस दिशा में सजग है और मुख्य अखबारों में विज्ञापन देकर प्रवेश की जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दंपतियों में तकरार: पत्नी पूछे-रोज किससे करते हो बात? पति बोला-घर में घुसते ही लगा देती है मांगों का अंबार

विज्ञापन

स्ववित्तपोषित संस्थानों में जिस प्रकार से इस वर्ष प्रवेश की स्थिति है और अभी तक बेहद कम पंजीकरण हुए है उससे किसी भी दशा में संस्थानों को बिना प्रवेश के निर्बाध चलाना संभव ही नहीं होगा। फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन यादव ने विश्वविद्यालय से कहा है कि संस्थानों के भविष्य को देखते हुए प्रवेश पंजीकरण की तिथि को विस्तारित किया जाए।

वहीं फेडरेशन की बात का जवाब देते हुए विश्वविद्यालय ने कहा है कि सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में संचालित यूजी पाठ्यक्रमों एवं स्नातक स्तर के सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा (बीएएलएलबी और बीकॉमएलएलबी पाठ्यक्रमों को छोड़कर) में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 जून है। डीएसडब्ल्यू भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे में सभी कॉलेजों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने संस्थान में अध्ययन के इच्छुक छात्रों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। 

यदि किसी महाविद्यालय द्वारा इस दिशा में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जाती है और पंजीकरण की प्रक्रिया में लापरवाही पाई जाती है तथा पोर्टल बंद हो जाता है तो उसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा।
विज्ञापन

वेंक्टेश्वरा विवि का जर्मनी के साथ शैक्षणिक अनुबंध
कंकरखेड़ा हाईवे स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का मंगलवार को इंजीनियरिंग व एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों को लेकर जर्मनी की एकेडमी ऑफ डिजीटल एजुकेशन के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फाइव-जी, कनेक्टिविटी, हाइड्रोजन तकनीक एवं सोलर एनर्जी तकनीक पर शैक्षणिक अनुबंध हुआ है। 

शैक्षणिक अनुभव के तहत दोनों देशों के छात्र कृषि एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक दूसरे देशों के तकनीक से रूबरू होंगे। शुरुआत संस्था के अध्यक्ष सुधीर गिरि, डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, जर्मन एकेडमी के हेड प्रो. अमित दास, एनबी रॉय व पीयूष पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर व समझौता पत्र एक दूसरे को देकर की। अध्यक्ष ने कहा कि जर्मनी के साथ शिक्षा पर समझौता कर छात्रों को उच्च तकनीक की जानकारी होगी। 

इससे छात्रों को विदेश में भी रोजगार मिल सकेंगे। इस दौरान प्रो. आरएस शर्मा, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. एसएन साहू, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. धीरज दुवे, डॉ. तेजपाल सिंह आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें