फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' की आगोश में सो गई डेढ़ माह की प्रेम कहानी, इस हालत में पड़ी मिलीं दोनों की लाशें

Mon, 22 Oct 2018 08:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

डेढ़ महीने से लापता मुजफ्फरनगर के एक युवक और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक मकान की छत पर बेसुध पड़े मिले थे। मामला यूपी में शामली जनपद के कैराना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पुलिस को सोमवार तड़के करीब तीन बजे मोहल्ला अलदरमियान निवासी बोगी चालक चुन्नू से सूचना मिली कि उनके मकान के छत पर अंजान युवक और युवती बेहोश पड़े हैं, जिन्होंने कीटनाशक खाया हुआ है। दोनों के पास में कीटनाशक गोलियां भी पड़ी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले गई, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में युवती को शामली ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर कैराना भगवत सिंह ने बताया कि दोनों की इनके आधार कार्ड से पहचान की गई। युवक का नाम दीपक (25) निवासी सिसौली (मुजफ्फरनगर) और युवती इसी के पास गांव लालूखेड़ी की सुनीता (23) है। दीपक के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों डेढ़ माह से लापता थे। 

एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से मुजफ्फरनगर के किसी थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं है। प्रम प्रसंग का मामला लग रहा है। घटना के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस चुन्नू के मकान की छत पर ये दोनों बेसुध मिले, उसकी ओर से तहरीर दी गई है और पुलिस ने वार्ड 1 के सभासद पति सोनू कुमार की तहरीर पर शवों का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को रुकने की मांगी थी इजाजत
सीओ कैराना के अनुसार इस मामले में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि ये दोनों पहले मोहल्ला आल दरम्यान में सिसौली के रहने वाले ब्रजपाल के मकान पर पहुंचे। बताया कि रात में गांव जाने का कोई साधन नहीं है। युवक ने अपना नाम कुलदीप बताकर परिचय दिया। पुष्टि के लिए ब्रजपाल ने तभी सिसौली फोन किया तो पता चला कि जिस कुलदीप नाम के युवक का परिचय दिया जा रहा था वो तो गांव में ही है। इसके बाद ब्रजपाल ने दोनों को अपने घर में रुकने से मना कर दिया और ये दोनों वहां से चले गए। संभवत: इसके बाद ये रात को उसी मोहल्ले में चुन्नू के मकान की छत पर चढ़े होंगे।  

दरवाजा खुला देख जा पहुंचे छत पर
चुन्नु ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई रोहित ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा ढोने का काम करते हैं। रात में किसी भी समय लोग उन्हें बुलाने आते हैं। इस वजह से वे रात भर दरवाजा खुला रखते हैं। इसी का फायदा उठाकर ये दोनों उनके मकान की छत पर चढ़ गए। रात 3 बजे उसे छत पर आहट होने व रोने की आवाज सुनकर वह छत पर पहुंचा तो दोनों तड़प रहे थे तथा मुंह से झाग निकल रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें