फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर महिला की करतूत, बेटे की चाहत में उठाया ये कदम, भीड़ ने जमकर पीटा

Mon, 22 Oct 2018 07:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लाल घेरे में बच्चे को चुराकर ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सोमवार दोपहर के समय एक नवजात शिशु को चुराकर ले जा रही एक महिला को पकड़ लिया गया। बच्चे की दादी ने इस महिला को पीछा करके वार्ड के बाहर दबोचा और लोगों ने महिला की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि बेटे की चाहत में उसने यह कदम उठाया। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


रचना पत्नी दिनेश ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया था। सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे रचना और बच्चे की दादी सरोज सोए हुए थे। वार्ड में एक महिला घुसी, जो इधर उधर नजर घुमाने के बाद रचना के बेड पर लेटे बच्चे को उठा ले गई। बगल के बेड पर लेटी दूसरी महिला ने शोर मचाया तो सरोज एकाएक उठी और महिला के पीछे दौड़ पड़ी। गेट के पास ही आरोपी महिला को पकड़कर उसकी गोद से बच्चा छीन लिया। काफी लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी महिला की पिटाई कर उसे सीएमएस डॉक्टर अनीता जोशी के पास ले गए। उन्होंने थाना जनकपुरी थाने फोनकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला मंजू पत्नी नरेंद्र निवासी मोहल्ला सराय देवबंद है। बच्चे के दादा ऋषिपाल निवासी ननौता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी ने बताया कि महिला की तीन साल की बेटी है और उसने बेटे की चाहत में बच्चा चुराया था। सीएमएस डॉ. अनिता जोशी ने बताया कि 16 कैमरे अकेले महिला अस्पताल में वार्डों और गैलरी में लगाए गए हैं। 24 घंटे अनाउसमेंट कर तीमारदारों को सतर्क किया जाता है। इसके बावजूद घटनाएं होने का मतलब है कि किसी स्तर पर लापरवाही है। 

अस्पताल में पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं  
जिला महिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को अलर्ट रहने का अनाउसमेंट लगातार होता है। इसके बावजूद बच्चा चोर सक्रिय हैं। मार्च 2015 में महिला जिला अस्पताल में नर्स पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया गया था। सितंबर 2017 में महिला की गोद से बच्चा छीनने का मामला सामने आया था। जनवरी 2018 में बच्चा बदलने का मामला सामने आया था। जून 2018 में अस्पताल से बच्चा चोरी हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें