फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद का आरोप, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

Wed, 06 Dec 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता और विहिप कार्यकर्ता
विज्ञापन
दलित युवती से गैंगरेप के मामले में विहिप कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। विहिप के जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सौरभ ने आरोप लगाया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। षड्यंत्र के तहत हिंदू लड़कियों को दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। सरकार इन पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन


ये है मामला
मवाना में सिनेमा हॉल की बालकनी में एक दलित युवती से दिनदहाड़े गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद पीड़ित युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुजफ्फरनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें : बेटी ने पिता-भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, घर से भागकर किया था निकाह
विज्ञापन

दो माह पहले हुई थी दोस्ती

थाने में बैठी रेप पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मूल रूप से कंकरखेड़ा निवासी एक युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। युवती सिलाई का काम करती है और वर्तमान में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पूर्व उसकी दोस्ती गांव नंगला चांद निवासी एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम अमर बताया था। धीरे-धीरे उनकी फोन पर बातें होने लगी थीं।

पढ़ें : युवती का धर्मांतरण कराकर कोर्ट मैरिज की कोशिश, कचहरी में हुआ बवाल
 
आज आखिरी बार मिलना है
युवती के अनुसार अमर ने मंगलवार सुबह उसे कॉल की थी। कहा था कि आज आखिरी बार मिलना है। इसके बाद नौकरी करने के लिए जा रहा हूं। तय हुआ था कि मवाना में फिल्म माहेरू का मध्याह्न शो (3:30 बजे से 6:30 बजे) साथ देखेंगे।

कड़ी कार्रवाई होगी
सीओ मवाना यूएन मिश्र और इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी अमीरुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन और वसीम पुत्र याकूब निवासी गांव नंगला चांद, हस्तिनापुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों से शो के तीन टिकट, 62 सौ रुपये और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें