शमशाद के साथ प्रिया और बेटी
- फोटो : अमर उजाला
छह माह पहले शमशाद की पहली पत्नी भी जब भूड़बराल पति के घर रहने आ गई तो परिवार में तकरार बढ़ने लगी। मकान और अन्य संपत्ति पर एक तरफ जहां पहली पत्नी अपना हक जताती थी। वहीं, प्रिया उसे अपने नाम कराना चाहती थी।
रजिस्ट्री के तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिस पर शमशाद ने प्रिया के साथ पहले दिन बेरहमी से मारपीट की। लेकिन प्रिया को शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि शाम तक उनकी मौत निश्चित है।