फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद: शोएब कुरैशी ने मां-बेटी का किया मर्डर, पुलिस के लिए बना चुनौती

Tue, 11 Apr 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सुमनलता और शोएब (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज की छात्रा नेहा के खून से हाथ रंगने के बाद शोएब कुरैशी ने उसी शातिर तरीके से नेहा की मां सुमनलता की हत्या को अंजाम दिया। पांचवें दिन सोमवार को चश्मदीद संदीप ने जब पुलिस के सामने सुमनलता की हत्या का राज खोला तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। चश्मदीद ने बताया कि दोपहर में नेहा की हत्या करने के बाद शोएब ने रात को सुमनलता को आबूलेन के एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाया था। जिसके बाद कार में बैठते ही शोएब ने जब नेहा की हत्या की बात उसकी मां से बताई तो वह आगबबूला हो गई। उसने शोएब को थप्पड़ मारा तो जवाब में शोएब ने उसकी कनपटी से तमंचा सटाकर भेजा उड़ा दिया।
विज्ञापन


ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी सुमनलता की हत्या का चश्मदीद संदीप निवासी लावड़ सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक संदीप का दावा है कि सुमनलता को उसकी आंखों के सामने शोएब कुरैशी ने गोली से उड़ाया था। सुमनलता की लाश को भी उसने नेहा की तरह एक बोरे में बंद कर लिया था। संदीप के अनुसार चलती कार में ही हत्या को अंजाम देने के बाद शोएब सुमनलता के शव को लेकर उतर गया था। शोएब ने लाश कहां ठिकाने लगाई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
Trending Videos

क्या हुआ था बृहस्पतिवार को

नेहा का फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक नेहा की हत्या बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे और सुमनलता की हत्या उसी रात करीब 11 बजे शोएब कुरैशी ने की। नेहा की हत्या में शोएब के साथ अमित था। होंडा स्कोडा गाड़ी से अमित और शोएब ने नेहा की लाश को सैन्य फार्म के पास फेंका था। उसके बाद अमित वापस आ गया और शोएब सुमनलता के पास शाम 6:15 बजे पल्लवपुरम पहुंचा। शोएब से सुमनलता की दोस्ती थी। वह शोएब पर बहुत यकीन भी करती थी। बगैर सोचे सुमनलता शोएब के साथ होंडा स्कोडा में बैठ गई। करीब चार घंटे इधर उधर घूमने के बाद दोनों रात 10:15 बजे लावड़ पहुंचे। 

टैक्सी मंगवाई थी शोएब ने
लावड़ से शोएब ने टैक्सी स्टैंड से एक गाड़ी मंगवाई। जिसका ड्राइवर संदीप था। शोएब ने होंडा स्कोडा एक मकान में खड़ी कर दी और टैक्सी से सुमनलता को लेकर वहां से चला गया। लावड़ के जंगल में सुमनलता के फोन पर उसकी बड़ी बेटी श्वेता की रात 10:30 बजे कॉल आई। सुमनलता ने धंजू गांव में होना बताकर फोन काट दिया। सुमनलता शोएब से बार-बार नेहा के बारे में पूछती रही। शोएब को यकीन था कि सुमनलता नाराज तो जरूर होगी, लेकिन मान जाएगी। लावड़-जलालपुर मार्ग पर उनकी गाड़ी पहुंची तो शोएब ने नेहा की हत्या के बारे में सुमनलता को बताया। यह सुनते ही सुमनलता बिगड़ गई और शोएब को थप्पड़ मारकर सजा दिलवाने की बात कहने लगी। शोएब और सुमनलता पिछली सीट पर बैठे थे। तभी शोएब ने सुमनलता की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

यह सीधे लव जेहाद का मामला

मोदीपुरम थाने पहुंचे विहिप कार्यकर्ता और नेहा के प‌िरजन
नेहा के हत्यारोपी शोएब की फरारी और सुमनलता की बरामदगी न होने पर सोमवार को पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पल्लवपुरम थाने पर जमकर हंगामा किया। कहा कि यह मामला सीधे लव जेहाद से जुड़ा है। शोएब ने आदित्य बनकर परिवार के साथ छल किया है। शोएब को वारदात करने का पुलिस ने पूरा मौका दिया। चेतावनी दी कि अगर शोएब कुरैशी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस के  खिलाफ आंदोलन करेंगे।  

विहिप के प्रांत प्रवक्ता शैलेंद्र चौहान, राकेश सोम, प्रेमपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पीड़ित परिवार पल्लवपुरम थाने पहुंचा। जहां शोएब उर्फ आदित्य के खिलाफ सुमनलता के अपहरण की तहरीर दी। परिजनों ने नाराजगी जताई कि पुलिस इस वारदात से जुड़े दो आरोपी पकड़ चुकी है। लेकिन फिर घटना का खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा। नेहा के बाद शोएब सुमनलता को अपने साथ लेकर गया था। वह सुमनलता को भी मार देगा। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश के अनुसार सुमनलता के लापता होने का मामला नेहा हत्याकांड की रिपोर्ट में लालकुर्ती थाने पर दर्ज है। तहरीर ले ली है। पुलिस संयुक्त रुप से शोएब की तलाश में लगी है। 

शोएब की तलाश बनी चुनौती 
शोएब की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। शोएब की आखिरी लोकेशन हरिद्वार में बतायी गई, जिसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ है। पुलिस का दावा कि शोएब से ही सुमनलता का पता चलेगा। दोनों चश्मदीदों और शोएब के आठ रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला का कहना है कि वारदात की सारी जानकारी मिल गई। लेकिन शोएब को गिरफ्तार कर सुमनलता को बरामद करना बाकी बचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें