संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस दो स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह की थीम कृष्णा दिव्य चेतना रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना के साथ किया गया। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने सरस्वती गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एपी शर्मा, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजेश मित्तल, उपाध्यक्ष दीप्ति मित्तल रहे। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनु तोमर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कक्षा 10 व कक्षा 12 के टॉपर्स, खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह का सर्वाधिक आकर्षण ग्रैंड फिनाले, जगन्नाथ यात्रा रही। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने सजीव झांकियों, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय संगीत के साथ प्रस्तुत की। जगन्नाथ यात्रा ने एकता और भक्ति का सुंदर संदेश दिया। इस दौरान जया पांडे, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे।