मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने रविवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में पार्क का सौंदर्यीकरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉ. वेदपाल सिंह चपराना का विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय गतिविधि सहसंयोजक अनुराग दुबलिश, प्रांतीय महासचिव सरल माधव, क्षेत्रीय सचिव संस्कार प्रमोद गर्ग एवं प्रांतीय महिला संयोजिका सोनिया कश्यप शामिल रहे। शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन ने अध्यक्षता की। सचिव डॉ. संदीप जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग ने अतिथियों को सम्मानित किया। डॉ. शिशिर जैन ने आभार जताया। कार्यक्रम में इंजीनियर संजय जैन, लवीना जैन, छवि जैन, सुरेश, दीपा गर्ग, तरुण तनेजा, संध्या तनेजा, दिनेश मल्होत्रा, पुष्पलता जैन, डॉ. मानिक जैन, अनिलकांत गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो