फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रभु यीशु का हुआ जन्म, एक-दूसरे को दी बधाई

विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया सरधना का ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने घर-परिवार की समृद्धि की प्रार्थना की
विज्ञापन

ऐतिहासिक चर्च में मना क्रिसमस का पर्व, विशेष प्रार्थना और रंग-बिरंगी सजावट ने बढ़ाया उल्लास
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक चर्च में 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर भव्य क्रिसमस उत्सव आयोजित किया गया। जैसे ही घड़ी में 12 बजे श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाई दी और चर्च परिसर में उल्लास का माहौल बन गया।
फादर मार्टिन रावत ने विशेष प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु और माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के सामने मत्था टेका और अपने परिवार तथा विश्व की मंगलकामना की। युवाओं ने भजन और गीतों के माध्यम से प्रभु के जन्म की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों में मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा और आओ यीशु की आराधना करें शामिल थे। बताया कि यीशु के जन्म की पहली खबर इस संसार के गरीबों को मिली थी। वह लोग सर्द रात में खुले आकाश के नीचे सोकर अपनी भेड़ों की रखवाली करते थे।
विज्ञापन

मान्यता है कि स्वर्ग के दूतों के दल ने चरवाहों को ये समाचार दिया था कि तुम्हारे लिए एक बालक ने जन्म लिया है। भविष्य में वह ही तुम्हारा मुक्तिदाता बनेगा। चर्च में श्रद्धालु जो पहुंच रहे हैं, वह सादगी से क्रिसमस डे पर एक दूसरे को बधाई देकर चर्च में प्रभु यीशु व माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष मत्था टेका और घर में सुख समृद्घि की कामना प्रभु यीशु व माता मरियम से की।
चर्च परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और मोमबत्तियों से मनमोहक ढंग से सजाया गया। विशेष रूप से गोशाला में प्रभु यीशु का बालक रूप दिखाया गया, जहां श्रद्धालु प्रार्थना कर उनके जन्म की महिमा का अनुभव कर रहे थे। श्रद्धालुओं को क्रिसमस केक वितरित किया गया और विशेष मिस्सा बलिदान हुआ।
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव जाति को पापों से बचाने के लिए इस संसार में जन्म लिया। उन्होंने सभी से प्रार्थना और आपसी भाईचारे के संदेश को अपनाने की अपील की। फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी चर्च में विशेष प्रार्थना हाेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें