फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 20 सेकंड में कर दी लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
महज 15 से 20 सेकंड में लूट को अंजाम देकर भाग गए बदमाश
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारी अमित अग्रवाल दोपहर करीब 12:00 बजे हसनपुर पहुंचे थे। उन्होंने भारत किराना स्टोर से महज 10 कदम की दूरी पर कार रोकी। पुलिस चौकी वहां से लगभग 20 कदम की दूरी पर थी। गाड़ी स्टार्ट ही थी। पैसेंजर सीट पर बैठा मुनीम जितेंद्र जैसे ही उतरकर पैसा लेने गया, बदमाशों ने दोनों तरफ से गाड़ी को घेर लिया।
व्यापारी अमित ड्राइविंग सीट पर थे। एक बदमाश ने ड्राइविंग शीट के शीशे पर हाथ मारा। दरवाजा लॉक था। तब तक दूसरा बदमाश पैसेंजर सीट का दरवाजा खोलकर गाड़ी में घुस गया। एक हाथ से पायदान पर रखा बैग उठाया और दूसरे हाथ से पिस्टल दिखाते व्यापारी से बोला कि मुंह खोला तो गोली मार दूंगा। दोनों तरफ हथियारों से लैस चार बदमाश गाड़ी को घेरकर खड़े थे। घटना के वक्त अकेले भारत किराना स्टोर पर ही 25-30 लोग थे। बदमाशों का विरोध करने तक को किसी को मौका नहीं मिला। महज 15 से 20 सेकंड में बदमाश 14.90 लाख की लूट को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन

दिनदहाडे़ लूट की वारदात होने पर दुकानदार और आसपास मौजूद लोग जमा हो गए। दिनदहाडे़ बाजार में वारदात होने पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी लगते ही हसनपुर पुलिस चौकी से दो पुलिस वाले वहां पहुंचे, लेकिन अधिकारियों को सूचना नहीं दी। व्यापारी से लूट की जानकारी मिलते ही संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी गौरव शर्मा, नवीन कुमार समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंचे। तब जाकर व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
ऐसा लगा मौत सामने खड़ी है
व्यापारी अमित का कहना है कि उस वक्त दिमाग शून्य-सा हो गया था। ऐसा लगा मौत सामने खड़ी है। बदमाश गोली मार देंगे। जब तक कुछ समझता बदमाश बैग लेकर भाग गए। बदमाशों के भागते ही व्यापारी ने शीशा नीचे उतारकर मुनीम जितेंद्र को आवाज दी। मुनीम को बताया कि बाइक पर भाग रहे चार बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। मुनीम ने कहा कि बाबूजी गाड़ी स्टार्ट है, जिस तरफ गाड़ी खड़ी है, उसी तरफ बदमाश भागे हैं, दौड़ाकर बदमाशों को टक्कर क्यों नहीं मारी? व्यापारी अमित इतनी दहशत में थे कि गाड़ी चला ही नहीं पाए।
विज्ञापन

सटीक मुखबिरी के बाद हुई यह वारदात
बदमाशों ने सटीक मुखबिरी की थी। जैसे ही व्यापारी अमित हसनपुर में रुके, महज पांच-सात सेकेंड में बदमाशों ने गाड़ी घेर ली। इससे साफ जाहिर है कि बदमाशों को पता था कि वह भारत किराना स्टोर के पास रुकेंगे। उनके पास काफी रकम भी है। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। यह भी देख रही है कि बदमाश गाड़ी का पीछा कर रहे थे या उन्हें किसी यहां व्यापारी के रुकने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें