फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: देश सिर्फ पीएम मोदी के हाथों में ही सुरक्षित : सुरेश राणा

Thu, 11 Apr 2019 10:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश की जनता में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण के मतदान में मोदी लहर को साफ देखा जा सकता है। निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। जनता जानती है कि फिलहाल देश सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। 

विज्ञापन


गुरुवार को वोट डालने पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल से भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म किया है। गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना, आवास, शौचालय योजना, बिजली के बिलों पर सरचार्ज की छूट आदि योजनाओं के जरिए विकास किया है। राष्ट्रीय मार्गों से लेकर क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त किया गया है। इसलिए सभी वर्ग के लोग इस चुनाव में पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। पहले चरण में ही मोदी लहर ने साबित कर दिया है कि मोदी ही देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्र सरकार के साथ योगी सरकार ने भी तमाम योजनाओं से प्रत्येक वर्ग का विकास किया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें