फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: ठगबंधन को हिंद महासागर में फेंक देगी जनता : राज्यमंत्री

Fri, 08 Mar 2019 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि विपक्ष ने गठबंधन नहीं ठगबंधन किया है। जनता इन्हें हिंद महासागर में फेंक देगी। भाजपा की लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत होगी और फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सेना ने बहादुरी से जवाब दिया। पाकिस्तान अगर नहीं मानता तो फिर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री चौबे ने गुरुवार को बागपत के एनीमल रिसर्च सेंटर परिसर में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना के सेंटर का अस्थायी भवन में उद्घाटन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा और पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गठबंधन की एक नहीं चलेगी। जनता सब समझती है।

देश को ठगबंधन की नहीं बल्कि एक मजबूत सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार ने आमजन के लिए कार्य किए हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग के लिए कार्य किए। कार्यकर्ता आमजन के बीच जाएं और लोगों को सरकार की योजनाओं के विषय में बताएं। डॉक्टरों की कमी के विषय पर कहा कि कमियां हैं, जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने से केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा। अब उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा, रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ प्रवीण मलिक, पूर्व विधायक साहब सिंह, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, ठाकुर प्रदीप सिंह, विनोद चेयरमैन, राजीव तोमर, जय कुमार, राकेश जैन, नीरज शर्मा, राजेश चौहान और राजीव तोमर मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें