योगी ने रैली के दौरान कहा पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, जैसे ओसामा बे-मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। उन्होंने सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम लिए बिना कहा कि आपके सहारनपुर में भी उनकी भाषा बोलने वाले उनके दामाद बैठे हैं। अब आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला।
उन्होंने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए मुगलों का अनुसरण करते हुए अपने पिता, अपने सगे चाचा तक को दरकिनार कर दिया और धुर विरोधियों की गोद में जा बैठे हैं , गांव जवार में कहावत है, "जो बाप का न हुआ, वो आप का क्या होगा "जनता इन मौकापरस्त सत्ता लोलुपों को चुनाव में अच्छा सबक सिखाएगी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/