मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रसपा से नासिर अली पिंटू राणा की पत्नी शशि राणा व सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे अलीम अलवी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट पहुंकर पहले सेट का नामांकन किया।
दूसरे सेट का नामांकन करने जुलूस के साथ दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े लेकिन उनके जुलूस को पुलिस फोर्स ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
उनका काफिला डी. ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, लोकसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल मौजूद रहे। राजेंद्र अग्रवाल के जुलूस में विनीत शारदा व अमित अग्रवाल भी पहुंचे।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल को जुलूस की अनुमति नहीं मिल पाई। वह सिर्फ प्रस्तावकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही नामांकन करने पहुंचे। हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजी करती है। काम नहीं करती। हर वर्ग और सांसद भाजपा से परेशान हैं।
नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, व बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर रहमान ने बसपा सपा एवं रालोद के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल ने विधायक बृजेश सिंह और अन्य नेताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। बागपत लोकसभ सीट पर सत्यपाल सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
बिजनौर जिले में दोपहर एक बजे तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह, कांग्रेस से नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रसपा से इलम सिंह, नगीना से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती जाटव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि इस दौरान नामांकन कराने आने वाले नेताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, यहां कलेक्ट्रेट से सटे एक पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने कई दिन से आने-जाने वालों की नाक में दम कर रखा है। यहां सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने आए नेताओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पूर्व एमएलसी नसीब पठान बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान ने पांचों विधायकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/