फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान समाप्त, पश्चिमी यूपी में कई जगह हंगामा व हवाई फायरिंग, एक क्लिक में पूरा अपडेट

Thu, 11 Apr 2019 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए छह सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान कई जगह हंगामा व हवाई फायरिंग की घटनाएं हुईँ। शामली में कैराना के गांव रसूलपुर गुजरान के प्राथमिक विद्यालय में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण तीन-चार आईडी लेकर पहुंचा, जिसे सुरक्षा बलों ने बाहर निकाल दिया था। 

विज्ञापन


इसके बाद मतदान केंद्र पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। यहां तैनात सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। 

वहीं ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया और धरना देकर बैठ गए। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर मतदान शुरू कराया। इसके चलते करीब 45 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


एसपी शामली ने बताया कि भीड़ ने मतदान केंद्र के भीतर घुसने का प्रयास किया था, जिसके चलते सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की।

Trending Videos

मेरठ के इमलियान में हंगामा
सरधना नगर पालिका चेयरमैन निजाम अंसारी की पत्नी और पौत्र की वोट कटी मिली। चेयरमैन ने जताई नाराजगी। पुलिस के इमलियान में एक धार्मिक स्थल से मतदान का एलान करने पर हंगामा हो गया। 

आरोप है कि शाहपीर चौकी इंचार्ज ने अभद्रता की, जिस पर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को दौड़ा लिया। लोगों का कहना है कि पीठासीन अधिकारी ने बूथ पर मोबाइल न लेकर आने का एलान कराया था। अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। पल्लवपुरम में पर्ची ना मिलने पर वोट डालने गए लोग मायूस लौटे। कई की वोट कटी मिली।

मेरठ जनपद के रोहटा गांव में सिवालखास से विधायक जितेंद्र सतवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

फर्जी मतदान की सूचना पर हंगामा
मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में बूथ संख्या 225 पर फर्जी मतदान की सूचना पर हंगामा हो गया। भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारियों से महिला मतदाताओं के चेहरे देखने को कहा, जिसपर लोगों ने हंगामा कर दिया। 

डीएम, एसएसपी और एडीएम मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। खेड़ा मस्तान, करहेड़ा, खतौली, तितावी सैदपुर आदि में कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ। योगेंद्र नगर में पुल नहीं बने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

संजीव बालियान ने की फर्जी मतदान की शिकायत
मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि सुजडू में बिना चेहरे और आईडी चेक किए वोट डाले जा रहे थे। वहां पर पोलिंग एजेंट नहीं है। प्रशासन को देखना चाहिए। कुछ जगह तो ऐसा हो रहा था कि मशीन पहले दबाई जा रही थी और हस्ताक्षर बाद में हो रहे थे, मैंने खुद पकड़ा है। चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है। धार्मिक आधार पर वोट नहीं विकास के नाम पर वोट मांगे जाने चाहिए। धार्मिक आधार पर मांगेंगे तो फिर से समस्या खड़ी हो जाएगी। दूसरे प्रत्याशी को ढूंढते रह जाओगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें