फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: विकास के दम पर फिर प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी: सुरेश राणा

Sun, 03 Mar 2019 01:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शनिवार को जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों में विजय संकल्प बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया। रैली में तिरंगे लहरा रहे थे और वंदेमातरम् और भारत माता का जयघोष गूंज रहा था। थानाभवन में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को दुनिया में नई पहचान दी है। इसी का नतीजा सामने है। सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर चल रहे मोदी को देश की जनता दोबारा प्रधानमंत्री बनाने को उत्साहित हैं। थानाभवन सहित पूरे शामली जिले में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सड़कें, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहित कई कार्य हुए हैं।

विज्ञापन


रैली जिधर से भी गुजरी वंदेमातरम् और भारत माता की जय का जयघोष गूंजता रहा। खेतों की हरियाली भी केसरिया रंग में नजर आ रही थी। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन कस्बे की नगर पंचायत से रैली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की ओर अग्रसर है। सरकार ने गरीब से लेकर मध्यम वर्ग के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। खास तौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, शौचालय, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का संचालन कर लोगों का विकास किया है। यही नहीं, पूरा देश आज प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने अपने काम के दम पर देशवासियों का भरोसा जीता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत से दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। रैली में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। खुद मंत्री सुरेश राणा बाइक से गांव-गांव पहुंचे और लोगों को भाजपा की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ लोगों से जनसंपर्क करते हुए उनकी समस्याओं का भी समाधान किया। इस मौके पर कैराना लोकसभा प्रभारी देववृत्त त्यागी, राजेंद्र मादलपुर, ठाकुर जयपाल सिंह, जनेश्वर सैनी, श्रीपाल राणा, विजय राणा, बब्बू काम्बोज, महेश गोयल, भूमेश नारंग, ईशु अरोरा, प्रेमचंद, रविंद्र गोयल, मोनू राणा, नरेश राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास हो रहा : जसवंत सैनी
शामली शहर की गुड़ मंडी से निकाली गई विजय संकल्प रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। रैली शहर के अलावा खेड़ीकरमू, एलम, सल्फा, किवाना, लांक, लिसाड़, बहावड़ी, से कुड़ाना होते हुए बनत भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी के कार्यालय में जाकर समापन हुआ। भाजपा उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सबको साथ लेकर विकास कार्य किए हैं। इसी के दम पर देश की जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाएगी। रैली में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, अजय संगल, राजन बत्रा, राजेश मलिक, धनपाल सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश गर्ग, शहर मीडिया प्रभारी संजय बंसल, सुबोध भारतीय, रवि कुश्यप, पुनीत द्विवेदी, जाहिद राज, रवि कश्यप, नितिन गोयल, तेजस्वी पंवार, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें