फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सांसद डिंपल यादव के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, पार्षद ने कराया केस दर्ज

Sun, 03 Mar 2019 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्प्णी कर दी गई। सपा के पार्षद ने आरोपी के खिलाफ जनकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टिप्पणी करने वाला आरोपी आइसक्रीम पार्लर संचालक है। मामला यूपी के सहारनपुर जिले का है।

विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी के पार्षद टिंकू अरोड़ा ने पिछले दिनों गठबंधन के सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी फजलुर्रहमान के संबंध में एक पोस्ट फेसबुक पर डाली थी। इस पोस्ट को लेकर बहस शुरू हो गई थी। आरोप है कि शहर के लिंक रोड स्थित आइसक्रीम पार्लर संचालक वरुण नरुला ने सांसद डिंपल यादव को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट कर दी। पार्षद टिंकू अरोड़ा ने इस बारे में नगर विधायक संजय गर्ग को बताया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद विधायक संजय गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल उमंग जैन, पार्षद टिंकू अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, सहदेव गुर्जर के साथ एसएसपी से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

एसएसपी के आदेश पर जनकपुरी थाने में आरोपी वरुण नरुला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश गौतम ने बताया कि आइसक्रीम पार्लर संचालक वरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें