फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: BSP की स्थिति पर मायावती का मंथन, महत्वपूर्ण है पश्चिमी यूपी की ये सीट

Sun, 27 Jan 2019 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चुनावी संग्राम में मेरठ का रण जीतने में पार्टी की स्थिति जानने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ से को-ऑर्डिनेटर लखनऊ बुलाकर शुक्रवार को मंथन किया। जातिगत समीकरणों के साथ पिछले चुनावों की खामियों पर भी विस्तृत बात हुई।

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन के बाद तय माना जा रहा है कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट बसपा के हिस्से में है। यहां से बसपा उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतरेगा। बसपा ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को इस लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया है। बसपा में यह माना जाता है कि जिसे लोकसभा प्रभारी बनाया जाता है, वही प्रत्याशी भी बनता है। बावजूद इसके स्थिति को अभी पूरी तरह साफ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

बसपा थिंक टैंक द्वारा देखा जा रहा है कि यहां का मिजाज इस बार क्या कह रहा है। जातिगत आंकड़ों पर काम चल रहा है। अनुसूचित जाति के वोटरों के साथ मुस्लिम समीकरण तो लग रहा है। लेकिन यहां अन्य जाति के वोटों को गठबंधन कितना ले सकता है, इस पर भी गणित लगाया जा रहा है। बसपा सपा यह भी देख रही है कि रालोद के पारंपरिक जाट वोटर गठबंधन को कितना वोट करेंगे। वहीं, दूसरे वर्गों में कितनी सेंध लगाई जा सकती है।

इन सभी बिंदुओं पर जोन कोऑर्डिनेटर सत्यपाल पेपला, शाहजहां सैफी, डॉ. कमल सिंह राज को लखनऊ बुलाकर चर्चा हुई। जातिगत समीकरणों के साथ पूछा गया कि भाजपा प्रत्याशी के लगातार दो बार जीतने के कौन से कारण मुख्य रहे। बसपा और सपा प्रत्याशी पर किन-किन जातियों का रुझान ज्यादा रहा। इन पर रिपोर्ट मांगी गई। वहीं महापौर चुनाव के फार्मूले पर भी मंथन हुआ। जिसमें मेरठ महापौर पद पर बसपा ने भाजपा को मात दी थी। कहा गया कि इसी फार्मूले पर मजबूती से काम किया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें