फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, इसलिए राहुल गांधी अध्यक्ष बन सकते हैं 'पीएम' नहीं: उपमुख्यमंत्री

Mon, 01 Apr 2019 06:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य का मंच पर स्वागत करते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। राहुल गांधी अपने पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। 15 साल में अमेठी से सांसद रहकर भी वे क्षेत्र का विकास नहीं करा सके। अब वे हार के डर से केरल भाग गए।

विज्ञापन


सोमवार को झिंझाना में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कैराना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को मुख्य निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने हिंदू, मुसलमान, पिछड़ी अनुसूचित, किसान, गरीब, मजदूर समेत सभी वर्ग के लोगों के लिए बिना भेदभाव के विकास कार्य किए। जबकि पूर्व की सरकारों में कुछ का साथ, कुछ का विकास होता रहा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के शासन में देश गर्त में पहुंच गया। एक तरफ भ्रष्टाचार में लिप्त वे लोग हैं, जो बेल पर हैं, कब जेल चले जाएंगे इसका पता नहीं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो पांच साल में देश को 50 साल आगे ले गए। पांच साल और मिल जाएंगे तो देश 100 साल आगे चला जाएगा। सेना पर देश को गर्व है, लेकिन कांग्रेस समेत विपक्ष दलों के कई नेता सेना के खिलाफ ऐसी भाषा बोलते हैं, जिस भाषा को पाकिस्तान भी बोलने का साहस नहीं कर सकता। 

भाजपा सरकार में सीधे डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि पूर्व सरकारों में डायरेक्ट बिचौलियों को फर्जी तरीके से आठ करोड़ लोगों के नाम पर एक लाख करोड़ रुपये गरीबों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। पूर्व सरकार में कांवड़ यात्रा व अन्य धार्मिक यात्राओं में लाठियां बरसाई जाती थीं, लेकिन अब फूलों की वर्षा होती है। कैराना पलायन मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अब कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने जनता से राष्ट्रवाद, विकासवाद, आतंकवाद का नाश करने, सुशासन और सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन तरार और संचालन रवि गोयल ने किया। इस दौरान पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जसवंत सैनी, मृगांका सिंह, अनिल चौहान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, चौधरी राजबीर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें