उन्होंने कहा रालोद ने किसान मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया है। सभी को एकजुट होकर ऐसी सरकार को सबक सिखाना होगा। लोकसभा चुनाव में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
गाव मवी कलां में आयोजित सभा की अध्यक्षता मौलाना मतलूब ने की। संचालन डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अहमद हमीद, मांगेराम जाटव, संदीप चौधरी, सतीश चौधरी, नेपाल सिंह धामा, ब्रहमपाल सिंह सभासद, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, धर्मेंद्र धामा, रामोतार चेयरमैन, राजेश नैन, सुधीर धामा, जुनैद फरीदी, अनिल कुमार आदि रहे।
दूसरी तरफ गाधी गांव में हुई जनसभा की अध्यक्षता जहान सिंह मास्टर ने की। संचालन रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने किया। इसमें पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, धीरज उज्ज्वल, सतेंद्र प्रमुख, अहमद हमीद, ओमवीर ढाका मौजूद रहे।
टटीरी में किया गया स्वागत
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का पूर्व सभासद हाजी युसूफ खान के आवास पर स्वागत किया गया।इस दौरान कृष्णपाल, यूसुफ, विजयपाल, निरंजन सिंह, सुनील चौधरी, राकेश कुमार, कर्ण सिंह, कंवर सिंह दरोगा, हरपाल सभासद, गुलाब, मोहम्मद काले, राजपाल, विजय सिंह, हरपाल मौजूद रहे। स्वागत में सपा और बसपा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
मजबूती से चुनाव लड़ेगा रालोद : जयंत चौधरी
शहर के मुन्ना लाल इंक्लेव में विशाल जैन के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। मथुरा में प्रत्याशी पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसमें अमित जैन, विकास जैन, लवी जैन, पंकज जैन, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, जयवीर सिंह तोमर, सतेंद्र खोखर, पीयूष जैन, शिखर चंद जैन, जेडी जैन, बंटी जैन, कुलभूषण जैन, नंद लाल डोगरा, हंसराज जैन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव काठा, टटीरी और बाघू में ट्रैक्टर पर उनका स्वागत किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/